Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौखुटिया पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
5 अक्टूबर 2026 को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और चौखुटिया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। इस दौरान कार संख्या UK04-AQ-5220 को रोककर जांच की गई।
जांच में चालक गोपाल सिंह निवासी छीताड़, चौखुटिया, अल्मोड़ा के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया।
.jpeg)
