Ticker

6/recent/ticker-posts

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची कैंची धाम, नीब करौरी बाबा से लिया आशीर्वाद



Sangam Today News/- 
नैनीताल/-जनपद नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचकर "हनुमान अंश फिल्म"की टीम ने बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी तथा प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने मंदिर नें दर्शन की सुगम व सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की है।साथ ही देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की है।इसके अलावा टीम ने खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में शामिल होकर उत्तराखण्ड के लोक संस्कृति के विविध आयामों, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों को करीब से देखा, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।टीम के सभी सदस्यों ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। फिल्म टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती रही है। उन्होंने देशवासियों से उत्तराखण्ड आने और चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उत्तराखण्ड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनत्व उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों की प्रसंशा की।