Sangam Today News/-
Almora/- सल्ट विधान सभा अंतर्गत स्याल्दे ब्लाक के आर्य इण्टर कालेज देघाट खेल मैदान में क्षेत्र के लोक गायन व लोकनृत्य की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विधायक महेश जीना के सहयोग से“क्षेत्रीय कलाकारों की आवाज़” लोक गायन एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।इस दौरान प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना ने कहा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।लेकिन आवश्यकता है उन्हें मंच प्रदान करने की।जिससे उनकी प्रतिभा को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना कर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को अद्वितीय बताया है।उन्होंने अब्बल रहे प्रतिभागियों को नकद धनराशि व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक लोक गायक शिरोमणि पंत, चंदन मनराल, रोहित मेहरा आदि रहे।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ,ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुंगरियाल,करन जीना, सुमित मनराल, गोविंद ,पूरन रजवार, दिया मनराल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
