Sangam Today News/-
देहरादून/-उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने हरियाणा अंतर्गत पंचकुला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित "नमो क्रिकेट लीग' में शामिल हेकर खिलाडियों का हौसला बढ़ा़या है। सीएम धामी ने
क्रिकेट पीच पर खिलाड़ियों के साथ बल्ले से दमदार शॉट लगाकर क्रिकेट खेला और युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
नमो क्रिकेट लीग में देश भर से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो क्रिकेट लीग’ का संदेश ‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है।
