Ticker

6/recent/ticker-posts

कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने प्रदर्शन कर एनपीएस का फूंका पुतला



Sangam Today News/- 
Almora जनपद के नगर पंचायत भिकियासैण में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) के आह्वान पर गुरूवार देर शाम विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों,शिक्षकों ने गगास पुल तिराहे पर प्रदर्शन किया।तथा नारेबाजी के साथ नयी पेंशन स्कीम (NPS) का पूरजोर विरोध कर एनपीएस का पुतला फूंका।इस दौरान कहा गया कि पुरानी पेंशन स्कीम(OPS) लागू न कर कर्मचारियों-शिक्षको के हितों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है। जिसे किसी हालत मे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तथा एकजुटता से संघर्ष जारी रहेगा।साथ ही 2027 में ओपीएस बहाल करने वाली सरकार को चुनने का संकल्प लिया।इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी,बीडी शर्मा,ममता रावत, नीलम मावड़ी, मनोरमा ध्यानी, ललित मोहन सती, धर्मेन्द्र कुमार, हरचरण सिंह, जितेंद्र कुमार, लईक अहमद सिद्दकी, हरिकृष्ण उनियाल, आलोक चौहान, मुकेश कुमार, राकेश चन्द्र आर्या, गणेश पपनै, मलिक जी, मोहन भाकुनी आदि मौजूद रहे।