G

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी


Sangam Today News/
 उत्तराखंड में 23 से 25 अक्टूबर  तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका हैl

24 और 25 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।




विज्ञापन 
विज्ञापन