Sangam Today News/-
देहरादून/- रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु लोक कॉलोनी(देहरादून) में एक दंपति सहित 3लोगों की हत्या का मामला पुलिस ने खोल दिया है।इस खौफनाक बारदात को अंजाम एक प्लंबर (पानी के नल का काम) ने लेनदेन में हुयी कहासुनी के दौरान दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीते 2वर्षों से बुजुर्ग दम्पति के घर में प्लबिंग का काम करता था। बीते दिवस मंगलवार को उसे तय मजदूरी से ₹ 300कम मिलने को लेकर दम्पति व प्लंबर के बीच कहासुनी हुयी। इस दौरान उसने पेचकस से वद्ध रमेश कपुर, पत्नी रजनी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।इस दौरान बीच बचाव में पहुंची घरेलू महिला सहायक पर भी उसने हमला किया।तथा मौत हो गयी।पुलिस टीम ने आरोपी प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तथा हत्या में प्रयुक्त पेचकस उसकी निशानदेही पर बरामद किया है।
.jpeg)
