Sangam Today News/-
Almora/- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ मंगलवार को काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जुलूस निकालकर मंत्री से जुड़ी कथित ₹ 210 करोड़ की संपत्ति के मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।यहां प्रदर्शन की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक से हुई। जुलूस मुख्य बाजार और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेखा आर्या के आवास तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद सोमेश्वर चौराहे पर जनसभा आयोजित की गई।जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उठाते हुए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं में सुधार की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए और जांच में आरोप साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ने भी सोमेश्वर क्षेत्र में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क, अस्पताल, आधुनिक विद्यालय, खेल मैदान और पेयजल जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।प्रदर्शन में शामिल अन्य वक्ताओं ने भी क्षेत्र के विकास कार्यों और सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन और जनसभा मे कांग्रेस पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कथित संपत्ति मामले की जांच और सोमेश्वर के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाये गये। प्रदर्शन और जनसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश भाकुनी जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद , किशोर नयाल,पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रकाश खाती, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बोरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद,हीरा मेहरा,जिला महामंत्री निर्मल रावत,राहुल आर्य, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष कैलाश कुमार, विजय सैजारी और अधिवक्ता नवल जोशी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन .jpeg)
