Sangam Today News/-
Almora/- SSP Almora के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए ज्वैलरी दुकान से चोरी सहित दो मामलों का खुलासा किया है।पहले मामले मेंंज्वैलरी की दुकान रूद्रा इंटरप्राइजेज, जौहरी बाजार से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुरानी चैनपट्टी, शुद्ध चांदी तथा तांबे व जस्ते के टुकड़े आदि चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR पंजीकृत की।जबकि चोरी के दूसरे मामले में हरीश चन्द्र जोशी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर निगम कॉम्प्लेक्स, माल रोड अल्मोड़ा से सरसों के तेल के 7 टिन एवं गोदरेज कंपनी का एक फ्रिज चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में FIR दर्ज की।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा (Almora) योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्त 2 अभियुक्तों 21वर्षीय विनोद सार्की, पुत्र डिल्ली सार्की, निवासी ग्राम लालू, थाना खुलालू, जिला कालीकोट, नेपाल तथा20 वर्षीय नेत्र सार्की, उम्र पुत्र जीता सार्की, निवासी ग्राम लालू, थाना खलालू, जिला कालीकोट, नेपाल को
गिरफ्तार कर पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर दोनों घटनाओं से संबंधित चोरी की शत-प्रतिशत (100%) सामग्री बरामद की है।
