Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीज कर दी और 13,500 रुपये का कोर्ट चालान किया।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक जीवन सिंह कपकोटी, निवासी ग्राम कपकोट, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया।
मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया और मोटरसाइकिल सीज कर दी गई। साथ ही 13,500 रुपये का कोर्ट चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
.jpeg)
