Sangam Today News/-
चौखुटिया। क्षेत्र की सात सूत्रीय मांगों को लेकर गेवाड़ विकास समिति का रामगंगा आरती घाट पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
समिति की प्रमुख मांगों में महाविद्यालय में बीएससी-बॉम कक्षाओं की स्वीकृति, पीजी का दर्जा, पॉलिटेक्निक व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, उपजिला चिकित्सालय की डीपीआर, मासी स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, अगनेरी में रामगंगा पर तटबंध और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन शामिल हैं।
धरना स्थल पर हुई बैठक में 13 अक्टूबर को प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
