Ticker

6/recent/ticker-posts

SIR के सबंध मे शंका समाधान एवं संवाद शिविर हुआ आयोजित


Sangam Today News/- 
 Almora जनपद के ब्लाक सल्ट के जीआईसी क्वेरला में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में मतदाता जागरूकता एवं शंकाओं के समाधान हेतु संवाद शिविर लगा। शिविर में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के डीएलएमटी (DLMT) सीडीपीओ भिकियासैण मुकेश कुमार सिंह एवं ALMT गिरीश चंद्र फुलोरिया ने विद्यार्थियों के साथ SIR से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रश्नोत्तरी एवं प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए SIR से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे तथा उनके उत्तर प्राप्त किए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से SIR से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं शंकाओं को रचनात्मक एवं संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। छात्र पवन, आदित्य कुमार, दिव्या, भावना एवं काव्या को सम्मानित किया गया। वहीं छात्रा चांदनी डंगवाल को SIR से संबंधित प्रश्नों के सही एवं प्रभावी उत्तर देने पर पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणेश शाह, स्वीप नोडल ब्लॉक सुंदर सिंह कुंवर एवं अभय प्रताप आदि मौजूद रहे।