Sangam Today News/-
देहरादून में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार और गिरीश सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पर तीन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड, डोमिसाइल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने का आरोप है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसआईटी ने दस्तावेजों और संबंधित पतों का सत्यापन किया, जिसमें कई जानकारियां गलत पाई गईं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
