Sangam Today News/-
नैनीताल/- शनिवार को नैनीताल से अत्यन्त दुःखद खबर सामने आयी है।कि नैनीताल में सेवारत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी 52 वर्ष का ह्दयाघात (हाट अटैक) होने से आकस्मिक निधन हो गया है।वे सरल व मिलनसार स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।उन्होंने निधन से कुछ समय पहले तक जिला सूचना विभाग के ग्रुप में सूचना अपडेट की थी।जिसके थोड़ी देर बाद ही अचानक हार्ट अटैकआने से उनकी सासें थम गयी। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
" संगम टूडे न्यूज" टीम की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।
