Almora/- अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ विकासखंड सल्ट की आशा वर्कर्स संगठन ने नियमितीकरण करने,मासिक मानदेय ₹11500निर्धारित करने,न्यूनतम वेतन तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने,सेवानिवृत्त के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने ,लंबित भुगतानों का नियमित भुगतान,अस्पतालों में सम्मान जनक व्यवहार, स्पेलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति सहित 10सूत्रीय मागों को लेकर मंगलवार को शशिखाल बाजार से
खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक सरकारी विरोधी नारों के साथ जुलूस निकाला।तथा तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सभा की।साथ ही प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।जिसमें चेतावनी दी है यदि शीघ्र उनकी मागों का नहीं हुआ तो आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा।
धरना स्थल पर पहुंचकर सल्ट ब्लाक प्रमुख कंचन रावत तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकीय पीजी कालेज रामनगर व काग्रेस नेता अमित पाल रावत ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया।इस मौके पर दीपा, हीरा देवी,आशा, कान्ति देवी, शोभा देवी, कविता, देवकी,हेमा बोरा, जसुली देवी, सुनीता , शीला,शांति देवी सहित सीएचसी देवायल के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न गावों की आशा वर्कर्स मौजूद रहे।