Ticker

6/recent/ticker-posts

कुमाऊँ कमीश्नर ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिये सतर्कता सहित ये खास निर्देश


Sangam Today News/- 
नैनीताल/- कुमाऊँ मंडल में भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र देहरादून ने भारी वर्षा की ऑरेंज अलर्ट( Orange Alart) जारी किया है। जिसके मध्यनजर आयुक्त कुमाऊँ मंडल (कुमाऊँ कमीश्नर)  सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल (कुमाऊँ रीजन) के सभी जिलाधिकारियों अल्मोड़ा,नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। 
कमीश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में जिला आपदा कंट्रोल रूम,तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग(PWD) पीएमजीएसवाई(PMGSY) एनएच( NH) सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी (JCB) एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए।साथ ही निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया है।