Sangam Today News/-
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 29 सितंबर 2026 को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और थाना-कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें कॉलेज परिसरों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।
चुनाव के दौरान संभावित भीड़ और गैदरिंग को देखते हुए PAC, QRT, फायर सर्विस समेत अन्य विशेष टीमों को भी आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस द्वारा कॉलेज परिसरों के अलावा प्रमुख मार्गों, प्रवेश और निकास बिंदुओं, बाजार क्षेत्रों तथा संभावित भीड़ वाले स्थानों पर भी निगरानी की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
