Almora/- अल्मोड़ा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( CHC) देवायल सल्ट में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आधे घंटे तक सीएचसी के गेट सांकेतिक तालाबंदी की।इस सबंध में पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था।इस दौरान धरना दिया।तथा ऐलान किया यदि अगामी 20दिनों के भीतर सीएचसी में स्पेलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती सहित मानक के अनुसार सुविधायें उपलब्ध नहीं हुयी तो आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा।पूर्व जिला पंचायत नारायण सिंह रावत ने कहा है।दूरस्थ व दुर्गम इलाकों के हास्पिटलों में मानक के अनुसार डाक्टरों व सुविधाओं के अभाव में महज रेफर सेंटर बनकर रह गये हैं।जिसका खामियाजा सबंधित क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश व्यापी निर्णायक आन्दोलन नितांत आवश्यक है।इस मौके पर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष विशनदत्त ,घनानंद शर्मा, अमित रावत, मोहन चंद्र शर्मा,जीवन सिंह,केपी शर्मा, आदि मौजूद रहे।
