Ticker

6/recent/ticker-posts

नदी में डूबने से सेना के नायब सूबेदार की मौत



Sangam Today News/- 
 नैनीताल। भुजान क्षेत्र में शुक्रवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से सेना के 38 वर्षीय नायब सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर से उन्हें बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, पृथ्वी पाल सिंह अपने दोस्तों और छह वर्षीय बेटे ओम के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए रुके थे। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जवान को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी गरमपानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पृथ्वी पाल सिंह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के कुनस्यारी गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में बठिंडा में सेना के एजुकेशन कोर में तैनात थे। हादसे की खबर से उनके गांव और परिचितों में शोक की लहर है।