हल्द्वानी/-नैनीताल जनपद अंतर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से चली आ रही है।तथा लंबे समय से लोग आन्दोलनरत हैं।जनभावनाओं की अनदेखी होने पर रविवार को भारी बारिश के बीच जड़ सेक्टर से बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर ग्रामीण वन अधिकार संगठन के बैनर तले हजारों लोगों ने नारेबाजी के साथ लालकुआं तहसील परिसर तक विशाल रैली निकाली।तथा तहसील के समक्ष प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

