Ticker

6/recent/ticker-posts

"ऑनलाइन शिक्षा एवं सामाजिक असमानता" विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ आयोजित



Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के डॉ पीएस राजकीय डिग्री कालेज भिकियासैण में समाजशास्त्र परिषद ने "ऑनलाइन शिक्षा एवं सामाजिक असमानता" विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट स्टडीज, देहरादून के चेयरपर्सन डॉ.देवेंद्र बुडाकोटी ने मुख्य वक्ता के रूप मे संबोधित कर कहा 21वीं सदी को सूचना प्रौद्योगिकी की सदी कहा जाता है। पिछले एक दशक में और विशेषकर कोविड-19 महामारी (2020-22) के बाद भारत में शिक्षा का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। ब्लैकबोर्ड की जगह स्मार्टफोन और कक्षा की जगह जूम मीट ने ले ली है। सरकार ने इसे बढ़ावा देने के लिए स्वयं प्रभा जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए। लेकिन इस चमकदार तस्वीर के पीछे अंधेरा पक्षी है जैसे, सामाजिक असमानता। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सामाजिक असमानताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की जैसे
 आर्थिक असमानता,लैंगिक असमानता , ग्रामीण-शहरी असमानता,जातिगत असमानता,एवं गुणवत्ता और भाषा की असमानता। 
उन्होंने इस असमानता के दुष्परिणाम जैसे- ड्रॉपआउट दर में वृद्धि,बेरोजगारी का खतरा यानी जिसके पास डिजिटल स्किल नहीं, वह नई अर्थव्यवस्था में पीछे रह जाएगा जैसे दुष्परिणामों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा एवं सामाजिक असमानता को कम करने हेतु सुझाव भी बताये हैं। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शर्मिला सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनप्रीत सिंह व संचालन समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. इला बिष्ट ने किया।