Sangam Today News/-
अल्मोड़ा तथा नैनीताल जनपद में विभाजित भतरौंजखान कस्बे में शुक्रवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग व निर्वाचन आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर पुतला फूंका ।काग्रेस पदाधिकारियों ने इस मौके पर आरोप मढ़ते हुये कहा कि मतदाता सूचियों में एसआईआर तथा निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सिस्टम का होना अति आवश्यक है। इसके लिए चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।इस मौके पर अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी भिकियासैण देवगिरि,नगर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पंत,बीडीसी सदस्य दीपक करगेती व नरेंद्र सिंह,सुरेश असवाल,विजय कड़ाकोटी ,चंदन किरौला, ललित करगेती,ललित सिंह,नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
