Ticker

6/recent/ticker-posts

औली में भारत-अमेरिका का हाईटेक युद्धाभ्यास, ड्रोन-रोबोटिक डॉग संग जवानों ने दिखाया दम


Sangam Today News/- 
चमोली/-चमोली जनपद के औली में अमरीका तथा भारतीय सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से युद्ध अभ्यास 2026 के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों के हालात के समय होने वाली कार्यवाही की बारीकियाँ , आधुनिक तकनीक तथा रणनीति का आदान प्रदान किया।इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने आतंकवाद से निपटने के दृष्टिगत आतंकवाद-विरोधी अभियानों के लिए साथ मिलकर युद्धा अभ्यास किया।युद्धाअभ्यास जवानों ने बिल्डिंग-क्लियरेंस और रूम-इंटरवेन्शन ड्रिल की, जिसे आमने-सामने की लड़ाई वाले हालात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।इस ड्रिल में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर की मदद से हमला करने वाली टीमें शामिल थीं। इससे आतंकवाद-विरोधी अभियानों के दौरान खास तौर पर प्रशिक्षित जवानों और टेक्नोलॉजी के तालमेल से किए जाने वाले काम को दिखाया गया।।अमेरिकी सेना के जवानों ने भी अभ्यास में शामिल भारतीय सैनिकों से संवाद किया और उपकरणों का अवलोकन करते हुए अभ्यास के दौरान प्रदर्शित की गई क्षमताओं एवं तकनीकों को बेहतर ढंग से समझा।तथा इससे सबंधित अनेकों जानकारियों को साझा किया है।इस प्रशिक्षण से दोनों सेनाओं के बीच प्रोफेशनल जानकारी के आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को और मज़बूती मिली है।