Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा के एएसपी हरबन्स सिंह का नैनीताल तबादला, पुलिस परिवार ने दी विदाई


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह का जनपद नैनीताल स्थानांतरण होने पर बुधवार, 30 सितंबर को अल्मोड़ा पुलिस की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
हरबन्स सिंह ने 6 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने, साइबर जागरूकता तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई के दौरान एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अल्मोड़ा पुलिस परिवार की ओर से उन्हें नए कार्यस्थल पर बेहतर कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।