Sangam Today News/- Almora/- SSP Almora चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है।जिसके तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।इसी क्रम में प्रभारी एसओजी ( SOG ) सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान बेस तिराहे से होटल मैनेजमेंट Almora की ओर जाने वाले पहले मोड़ के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर सड़क किनारे से एक युवक राहुल के कब्जे से 8.39 gm स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर (FIR )No. 95/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस(NDPS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त 25वर्षीय राहुल
पुत्र स्व रामचन्द्र निवासी बेस अस्पताल कैंपस अल्मोड़ा (सरकारी आवास ) बताया गया है। बरामद 8.39 gm स्मैककी अनुमानित कीमत ₹2लाख51हजार700 आकी गयी है।
