Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड सेवा का आयोग आयुक्त को दिलाई शपथ


Sangam Today News/- 
देहरादून/-उत्तराखण्ड सचिवालय देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का आयोग आयुक्त की शपथ दिलायी।इस मौके पर चीफ सेक्रेटरी ने दीपेन्द्र चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनायें देते हुये अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।शपथ लेने के पश्चात 
 दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आयोग द्वारा सौंपे गये
 दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।