Almora/- अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ ने संगठन का विस्तार किया है।इसी क्रम में अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने सल्ट निवासी भावना बोरा को अल्मोड़ा (Almora) जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जारी नियुक्त पत्र में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भावना बोरा से जिला अंतर्गत के सभी योग प्रशिक्षकों को महासंघ की गतिविधियों से जोड़ने ,गतिविधियों व सूचनाओं को पहुंचाने, राज्य के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने,योग प्रशिक्षकों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका की अपेक्षा की है।
