Sangam Today News/-
Almora के राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर हुये मतदान में तानिया मठपाल ने सिमरन गोस्वामी को 22मतों से पराजित किया। विजयी तानिया को 89 व प्रतिद्वंदी 67मत मिले।जबकि 3मत अवैध पाये गये। कुल 159मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुषमा, कोषाध्यक्ष पद पर दीपा नैलवाल,संयुक्त सचिव पद पर किरन तथा विवि प्रतिनिधि पद पर विपिन बिष्ट निर्विरोध चुने गये हैं। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव,छात्र उपाध्यक्ष, संकाय प्रतिनिधि के पद रिक्त हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ मनप्रीत सिंह ने पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई।इस दौरान महाविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
