Ticker

6/recent/ticker-posts

बैंक हड़ताल टली, सोमवार से नहीं होंगे तीन दिन बैंक बंद


Sangam Today News/- 
देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
बैंक यूनियनों ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। बैठक के दौरान आईबीए की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद यूनियनों ने प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को फिलहाल टाल दिया।
इस फैसले के बाद सोमवार से लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका फिलहाल टल गई है।