Ticker

6/recent/ticker-posts

चलती कार के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़,दो लोगों को कार से निकाला बाहर


Sangam Today News/- 
नैनीताल/- लगातार बारिश का असर जगह-जगह सड़को पर दिखाई देने लगा है।कई मार्गों पर पेड़ गिर रहे हैं तो कई जगह मलबा। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।तथा लगातार खतरा बना है।इसी क्रम में भवाली सैनिटोरियम -कैंची धाम मोटर मार्ग पर चलती कार(CAR) के ऊपर पेड़ गिर गया।जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। साथ ही कार में सवार 2 लोग पेड़ और मलबे के बीच फंस गये। पेड़ गिरते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर दोनों को कार से बाहर सुरक्षित निकाला है।तथा एक बड़ा हादसा होने से टल गया।सूचना मिलते ही मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व जेसीबी मशीन पहुंच गयी।