Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्जिया देवी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. निशांत पपनै अध्यक्ष निर्वाचित


Sangam Today News/- 
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में डॉ. निशांत पपनै ने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश चंद्र जोशी को तीन मतों के अंतर से पराजित किया।
उपाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 5 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद अधिकारी को 4 मत मिले। इस तरह दीपक जोशी ने एक मत के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी में डॉ. निशांत पपनै अध्यक्ष, दीपक जोशी एडवोकेट उपाध्यक्ष, दीप जोशी सचिव, पुनीत शर्मा उपसचिव, भुवन कांडपाल कोषाध्यक्ष और नीरज जोशी ऑडिटर निर्वाचित हुए।
चुनाव में विजयी प्रत्याशियों ने उन्हें समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया और मंदिर समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही