Ticker

6/recent/ticker-posts

चुनाव की अधिसूचना हुयी जारी,इस तिथि को होगा मतदान


Sangam Today News/- 
Almora/- एसएसजे विश्वविद्यालय  अल्मोड़ा के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है।एसएसजे परिसर सहित राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण, राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान, एसएसजे राजकीय पीजी कालेज स्याल्दे, रानीखेत, द्वाराहाट,मानिला सहित अल्मोड़ा जनपद के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ निर्वाचन अधिसूचना,, 2026-27 जारी हो गयी है।29सितम्बर को मतदान होगा। संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद पहली बार छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने बुधवार को छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते हुये महाविद्यालय में आचार संहिता भी लागू कर दी है।  साथ ही बैठक कर छात्रों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ अलका कोली मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा  डॉ. रूपा यादव  को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया  है। उधर राजकीय पीजी कालेज स्याल्दे भी छात्र संघ निर्वाचन अधिसूचना जारी हो गयी है। 
 देखें  पीजी कालेज स्याल्दे का निर्वाचन कार्यक्रम