Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के सल्ट में शुक्रवार को रचनात्मक महिला मंच व ग्राम प्रधान संगठन ने संयुक्त रूप से पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग को लेकर जालीखान से खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तथा तहसील परिसर में सभा कर एसडीएम के माध्यम से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
तथा कहा है विकसित राज्य की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है। जब ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी इसके लिए पंचायतों को पर्याप्त बजट, कार्यों की स्पष्ट जिम्मेदारी और पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराना जरूरी है।ज्ञापन में प्रत्येक ग्राम पंचायत को न्यूनतम ₹ 25 लाख वार्षिक ग्राम निधि उपलब्ध कराने और योजनाओं की धनराशि ग्राम पंचायत की विकास योजना के अनुसार खर्च करने, 29 विभागों से जुड़े विभागीय कर्मचारियों की ग्राम पंचायतों के प्रति जवाबदेही तय करने और पंचायत बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करन, प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पंचायत सचिव तथा प्रत्येक 20 पंचायतों में एक अभियंता की नियुक्ति करने की मांग की है।जिससे विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें और भुगतान में देरी न हो।।साथ ही प्रधान,उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को राज्य की संचित निधि से मानदेय देने की मांग भी ज्ञापन में की है।

रैली में रचनात्मक महिला मंच सल्ट की अध्यक्ष सुनीता देवी,ब्लाक प्रमुख कंचन रावत,प्रधान संगठन अध्यक्ष सल्ट गिरीश चंद्र सिंह, दीपा उपाध्याय सहित भारी संख्या में रचनात्मक महिला मंच के सदस्य व क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।