Ticker

6/recent/ticker-posts

ईडी की कार्यवाही पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आया बड़ा बयान


Sangam Today News/- 
दिल्ली/- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा काग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ओएसडी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही पर प्रतिकिया सामने आयी है।उन्होंने कहा है कि ईडी,सीबीआई,इनकम टैक्स विभाग को जो भी जांच करनी हो एक बार तस्सली से कर ले। उन्होंने यह भी कहा जो भी ईडी ने कार्यवाही की है वह अगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत की है।। कहा है अब 11 वर्ष बाद आपको याद आ रहा है कि इसमें कोई गड़बड़ है। आप लगातार सत्ता में रहे हैं, और आज आपको याद आ रहा है कि इस मामले में कुछ हुआ था।उन्होंने कहा है सच तो यह है कि जिस मामले में ईडी ने उनके(ओएसडी) के घर पर छापा मारा है। उस अपराध को रोकने के लिए हमने खुद कार्रवाई की थी। हमने खुद चेयरमैन को हटाया। हमने उनसे इस्तीफ़ा लिया। हमने कहा कि अगर आप इस्तीफ़ा नहीं देंगे,तो हम आपको हटा देंगे। हमने इसकी जांच के आदेश दिये थे। हमने परीक्षा रद्द कर दी थी। तो यह सब बातों को उलटा-सीधा दिखाने की कोशिश की जा रही है।