Sangam Today News/-
हरिद्वार/- देशभर में चर्चित नोएडा के निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।गौरतलब है कि वर्ष 2006में नोएडा के निठारी क्षेत्र में हत्या व दुष्कर्म के मामले सामने आने से देशभर में सनसनी फैल गयी थी।इस मामले में सुरेंद्र कोली को भी आरोपी बनाया गया था। तथा उसे विभिन्न मामलों में न्यायालय से सजायें भी हुयी थी। न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सुरेंद्र को सजा को लेकर अलग-अलग अदालतों में सुनवाई भी हुयी।वर्ष, 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी काण्ड से जुड़े मामलों में राहत देते हुये बरी कर दिया था।बताया गया है कि सुरेन्द्र कोली भूपतवाला क्षेत्र में कुछ दिनों से चाय का खोखा
चला रहा था।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति द्वारा फासी लगायी गयी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।तथा चाय के खोखे में उसका शव लटका हुआ था पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया है।जिसकी पहचान सुरेन्द्र कोली निवासी मंगरूखाल जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुयी। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या के रूप में आया है।असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी।मौके पर कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।
