Sangam Today News/-
Almora/- रामनगर-भिकियासैंण-मासी- चौखुटिया मोटर मार्ग के नितेलिया(चौखुटिया) पर रविवार रात को 3 चीड़ के पेड़ गुर गये। जिस वजह से सोमवार सुबह के समय कुमाऊँ-गढ़वाल सहित मैदानी क्षेत्र को आने जाने वाले यात्री बसों, प्राइवेट व टैक्सी वाहनों सहित माल वाहक वाहनों के पहिये दो घण्टे के आसपास तक जाम रहे।सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कटर मशीन से सड़क पर गिरे पेड़ों को कटर की मदद से काटकर यातायात को सुचारू कराया है। ।
