Sangam Today News/-
भिकियासैंण/ युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 3दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ-2026 के तहत "विधायक चैंपियनशिप ट्राफी" खेलकूद प्रतियोगिता जीआईसी मैदान भिकियासैण (अल्मोड़ा) में शुरू हो गयी है।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया।इस प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका आयुवर्ग के ब्लाक भिकियासैण तथा ब्लाक ताड़ीखेत के 21न्याय पंचायतों के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।शुभारंभ मौके पर खिलाडियों व एनसीसी कैडेटों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।तथा छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने संबोधित कर कहा खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम न होकर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।उन्होंने कहा सरकार प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैतथा खेल महाकुम्भ इसमें मिल का पत्थर साबित होगा।इस मौके पर विधायक का स्वागत कर स्मृति चिन्ह् भैंट किया गया।यहां ब्लाक प्रमुख दिगम्बर सिंह,बीडीओ जीएस नेगी,प्रभारी बीईओ नीरज लोहनी,बीआर भारती,लीला बिष्ट,प्रेम रावत, बीडी शर्मा, प्रकाश भगत आदि रहे।
