Ticker

6/recent/ticker-posts

रसोई गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी झुलसे, दिल्ली रेफर


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र के बाइस ओखला में शुक्रवार देर रात के समय रसोई गैस(LPG) सिलेंडर फटने से एक दंपति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में पति बची राम और उनकी पत्नी तुलसी देवी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए CHC चौखुटिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रानीखेत रेफर किया गया। रानीखेत में करीब दो घंटे उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया।
ग्राम प्रधान गुमानी राम के अनुसार, हल्द्वानी में उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि वे शरीर के कई हिस्सों में काफी झुलसे हैं।