Ticker

6/recent/ticker-posts

"पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा" उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी के लिए जगा रही अलख


Sangam Today News/- 
Almora जनपद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल(UKD) की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा दूसरे दिन अगनेरी से शुरू हुई। विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की गई। तथा राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए एकजुट होने की अपील की है।
दूसरे दिन अगनेरी , झला-कारचूली,हाट,कवाधार, भैल्टगांव, कोट्यूडा,जौरासी,जयराम बाखल, आदि क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया गया।अनेक स्थानों पर जनगीतों के साथ नुक्कड़ सभाएं हुईं। उक्रांद नेताओं ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास स्थाई राजधानी गैरसैंण के बिना संभव नहीं है। एकजुटता के साथ संघर्ष करने की अपील की। जनता से की वक्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टियों को राज्य विरोधी बताते हुए कहा कि आज तक राज्य की विकास नीति स्पष्ट नहीं होने से राज्य निर्माण के सपने अधूरे हैं। जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बेरोजगारी के चलते गांव के गांव खाली हो गए हैं कहा गैरसैंण स्थाई राजधानी बनने के बाद ही राज्य की वास्तविक अवधारणा पूरी होगी। तथा दूरस्थ गांव तक विकास पहुंचेगा।नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिससे पलायन रुकेगा। वक्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में राजधानी के नाम पर यूकेडी के पक्ष में मतदान करने की पूरजोर अपील जनता से की है।इस दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष जगत रौतेला,ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा राज्य आंदोलनकारी भगवत सिंह रावत, गुड्डी देवी,प्रेमा खत्री, अम्बा दत्त, बीरेंद्र मनराल, बसन्ती देवी, कुबेर भण्डारी,हरेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह मेहरा, बलवंत नेगी मनोज सिंह, पप्पू सिंह, कृपाल सिंह,नहीं बिष्ट,तारा बिष्ट,महेश तड़ियाल, बहादुर सिंह, बीरेंद्र बजेठा, नरेंद्र सिंह, दिनेश नौटियाल, हीरा देवी, भावना देवी, पार्वती देवी ,राकेश बिष्ट सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।