Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिवृष्टि से मकान धराशायी,महिला व उसके दो बच्चों की हुयी मौत


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के तहसील सोमेश्वर अंतर्गत मंगलवार की प्रातः ग्राम वड्यूडा में अतिवृष्टि की चपेट में आने से एक आवासीय मकान धराशायी हो गया है। इस हादसे के समय घर के अंदर सो रहे तीन लोगों के मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ(SDRF) जिला आपदा प्रबंधन टीम, राजस्व विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची।तथा राहत-बचाव अभियान शुरू किया।यहां लगातार हो रही बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत के रेस्क्यू कर बाद तीनों मृतक शरीरों को को मलबे से बाहर निकाला गया। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम 42वर्ष(माता), कल्पना पुत्री राजेंद्र राम 19वर्ष(पुत्री), मनीष पुत्र राजेंद्र राम 18वर्ष(पुत्र) शामिल हैं।