Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदिर के दानपात्र से चोरी का 5 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में रखे दानपात्र से चोरी के मामले का उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और सिक्के बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 1,60,295 रुपये की नकदी, 1,130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मामले के जल्द खुलासे पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने टीम को 2,500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया।