Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपों से जगमगाया अल्मोड़ा: 51 हजार दीयों के साथ शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’



Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुई। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
मल्ला महल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप जलाकर किया। जागेश्वर धाम और कसारदेवी में भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में करीब एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा।