Sangam Today News/-
बागेश्वर/- बागेश्वर जनपद के तहसील कपकोट अंतर्गत फुलबाड़ी सहित 7 गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। वर्ष 2006 में स्वीकृत सड़क का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण 54 दिनों से आन्दोलनरत हैं।सड़क नहीं होने से बिमार,गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कि जिला अस्पताल बागेश्वर में थालीधार गांव की एक प्रसुता का सुरक्षित प्रसव हुआ।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ग्रमीणों ने डोली के सहारे 4किमी उबड़ खाबड़ रास्ते में पैदल चलकर घर तक पहुंचाया।ग्रामीणों ने सड़क सुविधा नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है।
