Ticker

6/recent/ticker-posts

₹30हजार की रिश्वत लेते हुये पटवारी को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
 नैनीताल/- जनपद नैनीताल के तहसील धारी अंतर्गत कार्यरत एक राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) को विजलेंस टीम ने ₹ 30,000की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जमीन नाप जोख कराने के एवज में संबंधित पटवारी निर्मल बोरा ने उससे ₹ 30 हजार की रिश्वत की डिमांड की।शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत का सत्यापन करने के बाद हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने धारी तहसील में पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से ₹30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।