Sangam Today News/-
उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 26 सितंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
25 सितंबर को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
26 सितंबर को मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है। नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।
