देहरादून/- भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी किये गये मौसम अलर्ट के दृष्टिगत जनपद नैनीताल अंतर्गत कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश के होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने 2सितम्बर 2026को जनपद नैनीताल में कक्षा 1से 12तक के सभी स्कूलों व ऑगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है।
बागेश्वर में भी छुट्टी घोषित
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी किये गये मौसम अलर्ट के दृष्टिगत जनपद बागेश्वर अंतर्गत कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश के होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने 2सितम्बर 2026को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1से 12तक के सभी स्कूलों व ऑगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है।
अल्मोड़ा जनपद में भी बुधवार 2सितम्बर को सभी स्कूलों व ऑगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है।साथ ही एसएसजे विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा सहित जनपद के सभी डिग्री कालेजों में भी डीएम ने 2सितम्बर को अवकाश घोषित किया है।
पिथोरागढ ,चंपावत उधमसिंहनगर जनपद में भी बारिश अलर्ट के चलते 2सितम्बर को स्कूलों व ऑगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
