Sangam Today News/-
नीट यूजी-2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले से जुड़े मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी के वाहन से 5 लाख 58 हजार 100 रुपये की नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
मामला कथित तौर पर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश से जुड़ा है। प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
इससे पहले भी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये की नकदी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई थी।
एसआईटी अब मामले से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रकरण में आगे और गिरफ्तारियां या अन्य कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर होने की संभावना है।
