Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र में मंगलवार को लगातार बारिश जारी है।नदी नाले उफान पर हैं।इस बीच एक दुखद घटना हुयी है। अल्मोड़ा नगर के निकट धार की तुनी के समीप एक टिन शैड के अंदर भारी बारिश के चलते मलबा घुस गया।मलवा की चपेट में आने से टिन शैड के अंदर सोये 2नेपाली मजदूरों की दबने से मौत हो गयी है।यह घटना बीती रात की है।मंगलवार को सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।मौके पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया।मलबा की चपेट में आने से टिन शैड का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
