Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित,12अक्टूबर को होगा मतदान


Sangam Today News/- 
Almora/-उत्तराखण्ड के विकास खण्डों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित ह गया है।इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  अल्मोड़ा (Almora) अंशुल सिंह ने  बताया है कि जनपद के ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य(BDC) के रिक्त पदों पर उपचुनाव के दृष्टिगत संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
आदर्श आचार संहिता  उन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावी होगी, जहां उपचुनाव कराये रहे हैं

अल्मोड़ा जनपद में पंचायतों के रिक्त पद

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा  जारी सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 854, ग्राम प्रधान के 01 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का 01 रिक्त पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित पद शामिल नहीं होंगे।ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों में हवालबाग में 68, धौलादेवी में 57, लमगड़ा में 86, ताकुला में 67, भैंसियाछाना में 37, ताड़ीखेत में 99, चौखुटिया में 64, द्वाराहाट में 90, स्याल्दे में 94, भिकियासैंण में 92 तथा सल्ट में 100 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ताकुला विकासखंड में ग्राम प्रधान का 1 तथा भिकियासैंण(Bhikiyasean) 
विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य BDC) का 1 पद रिक्त है।

निर्धारित  चुनाव कार्यक्रम
  नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर 26 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक कार्यालय समय में तथा 1 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतगणना एवं परिणाम घोषणा की कार्यवाही संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर संपन्न होगी।
नामांकन पत्र 30 सितंबर 2026 एवं 01 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा चुनाव चिह्नों का आवंटन 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। मतदान 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।