Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदा प्रबंधन व खोज बचाव के लिए विशेष जवानों का 10दिवसीय प्रशिक्षण


Sangam Today News/- 
Almora/- आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव के सबंध में पीआरडी(PTD) व होमगार्ड (Home Gard) जवानों का दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण एसडीआरएएफ(SDRF) सरियापानी टीम ने दिया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद की विभिन्न तहसीलों में तैनात पीआरडी तथा होमगार्ड जवानों को आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना तथा SDRF के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को वैकल्पिक संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने, पेशेंट शिफ्टिंग की तकनीक, रिवर क्रॉसिंग, रोप क्वाईलिंग, विभिन्न प्रकार की गांठों एवं रस्सी आधारित बचाव तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

टीम ने जवानों को आपदा की विषम परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत-बचाव कार्य संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ करने की तकनीकों से भी अवगत कराया गया है।